दक्षिण सूडान में एक यात्री विमान दुर्घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। विमान में चालक दल और यात्रियों सहित कुल 21 लोग सवार थे। शेष तीन लोगों को जीवित बचा लिया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित ‘रेडियो मिराया’ ने बुधवार (29 जनवरी) को यह जानकारी दी।

रेडियो रिपोर्टों के अनुसार विमान ने बुधवार को उत्तरी राज्य यूनिटी के एक तेल क्षेत्र से उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में पायलट और सह-पायलट दोनों की मृत्यु हो गई।

यूनिटी राज्य के संचार मंत्री गेटवाच बिपाल ने कहा कि विमान हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 20 लोग सवार थे। विमान को राजधानी जुबा जाना था। बाद में उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में 21 लोग सवार थे। उनमें से तीन बच गये।

हाल के वर्षों में युद्धग्रस्त दक्षिण सूडान में कई विमान दुर्घटनाएं हुई हैं। सितंबर 2018 में, राजधानी जुबा से यात्रियों को लेकर एरोल शहर जा रहे एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 19 लोग मारे गए थे। 2015 में, राजधानी के जुबा हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद यात्रियों को ले जा रहा एक रूसी निर्मित मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें